सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर मूवी द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में शनिवार को जबर्दस्त उछाल आया. इस फिल्म ने अपने दूसरे दिन यानी शनिवार को करीब 40.52 फीसदी का उछाल हासिल किया.
शनिवार को द वन मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 11.41 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। इस तरह से दो दिनों में इस फिल्म ने 19.53 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर लिया है। फिल्म से शनिवार को और भी ज्यादा कलेक्शन की उम्मीदें थीं लेकिन देश के बड़े हिस्से में मौसम खराब होने, बारिश के असर से लोग घरों से कम निकले और इसका असर द वन के कलेक्शन पर भी दिखाई दिया.
आज फिल्म रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को भी द वन का कलेक्शन 12 से 15 करोड़ के बीच ही रहने का अनुमान है. ऐसा होने पर यह फिल्म अपने पहले वीकेंड में 32 से 35 करोड़ के बीच कर लेगी.
मूवी द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट का निर्माण एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स ने किया है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा तमन्ना भाटिया, अनूप सोनी, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और मनीष पॉल प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म लोककथाओं और मान्यताओं पर आधारित सुपर नैचुरल विषय पर बनी है जो आजकल दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि द वन मूवी भी बॉक्स ऑफिस पर डीसेंट करने में कामयाब रहेगी.

