आप एक हल्की-फुल्की लेकिन जबर्दस्त कॉमेडी वाली मूवी का इंतजार कर रहे हैं तो बस अब दो सप्ताह का इंतजार और बाकी है। फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ 19 दिसंबर को रिलीज होने वाली है लेकिन इसकी झलक यानी ट्रेलर रिलीज हो गया है और इसे देख कर पता चलता है कि फिल्म खूब हंसाने वाली है।
दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी के ट्रेलर में दिखता है कि दुर्लभ प्रसाद यानी संजय मिश्रा एक खास सिचुएशन में फंसने पर अपने बेटे की शादी कराने के लिए खुद शादी करने के लिए तैयार हो जाते हैं. दरअसल लड़की के परिवार की शर्त है कि जब तक घर में कोई महिला नहीं होगी वो अपनी बेटी की शादी उस घर में नहीं करेंगे.
अब दुर्लभ प्रसाद के लिए मुश्किल खड़ी हो जाती है कि इस उम्र में शादी कैसे हो, बहरहाल उनके लिए लड़की खोजने की तैयारी शुरू होती जाती है और एंट्री होती है महिमा चौधरी की जो सिगरेट और शराब पीती हैं.
दुर्लभ अपनी समझदारी से महिमा को नशे से दूर करने की कोशिश करते दिखाई देते हैं, लेकिन बात बनती नहीं दिख रही। फिर एक वीडियो वायरल होता है और कहानी में आता है बड़ा ट्विस्ट जिसमें दुर्लभ के बेटे की शादी रिस्क में आ जाती है.
इसके आगे की कहानी आपको फिल्म में देखने को मिलेगी लेकिन जितना अभी ट्रेलर में दिखा है उससे पता चलता है फिल्म काफी एंटरटेनर रहने वाली है। फिल्म दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी का निर्देशन सिद्धांत राज सिंह ने किया है। फिल्म 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
वार्डरोब रीफ्रेश सेल में हैवी डिस्काउंट पर पाएं यह शानदार प्रोडक्ट्स

