योग और प्राणायाम खोया हुआ आत्मविश्वास पाने और शरीर को फिर से ऊर्जावान बनाने में सहायक हो सकते हैं। योग में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं जिनसे यह संभव है। यहां हम उनमें से (How to Build Self-Confidence with Yoga) कुछ आसान उपाय आपके लिए लाए हैं।
रोटी-कपड़ा और मकान हर इंसान की बुनियादी जरूरतें हैं। इनको पाने के लिए हर इंसान को वर्तमान समय की तेज भागदौड़, नौकरी-व्यापार की चुनौतियों और अन्य समस्याओं से जूझना पड़ता है। इन्हें पा लेने के बाद व्यक्ति पद-प्रतिष्ठा और जीवन को भव्यता प्रदान करने वाली अन्य लग्जरी चीजों की प्राप्ति का प्रयास करने लगता है।
इस संघर्ष में कई लोग विजेता बनते हैं और सब कुछ हासिल कर लेते हैं लेकिन काफी सारे लोगों को वह सारी चीजें नहीं मिल पातीं जिनके लिए वह संघर्ष करते हैं। कई बार परिस्थितियां भी बाधक बन जाती हैं जिनकी वजह से आप वह नहीं कर पाते जो करना चाहते हैं।
ऐसे में कई बार निराशा,अवसाद, आत्मविश्वास की कमी, नकारात्मक चिंतन जैसे कारक मन पर हावी हो जाते हैं। यह स्थितियां मनुष्य को और भी पीछे ले जाती हैं। जीवन में सफल होने के लिए सकारात्मक होने, आत्मविश्वास और उत्साह की बेहद आवश्यकता होती है। कहते हैं सिर्फ आत्मविश्वास से ही व्यक्ति असफलता को पीछे धकेल कर सफलता की सीढ़ियां चढ़ सकता है।
अब सवाल यह उठता है कि अगर जीवन की उलझनों में फंसकर आत्मविश्वास खत्म हो गया है या आत्मविश्वास की कमी हो गई। उत्साह खत्म हो गया है, नकारात्मकता हावी हो रही है तो क्या करें? (Yogasanas to increase energy in the body) कैसे इन स्थितियों से निकलें और फिर से अपने खोए हुए आत्मविश्वास को हासिल करके उन सभी चीजों की प्राप्ति करें जिन्हें हम पाना चाहते हैं(Yogasanas to increase self-confidence)।
मित्रों, इसके लिए योग में बहुत से आसान उपाय बताए गए हैं जिनके जरिए आप अपना खोया हुआ आत्मविश्वास वापस प्राप्त कर सकते हैं। ऊर्जा, उत्साह को फिर से हासिल कर सकते हैं। (Yogasanas to increase enthusiasm in life) इसके बहुत ही आसान उपाय हैं, शर्त इतनी सी है कि आप उम्मीद या आशा को न छोड़ें।
निरंतरता के साथ बताए गए रास्ते पर चलें और मन में यह विश्वास रखें कि आप फिर से वह सबकुछ हासिल कर सकते हैं जो आपने किसी वजह से खो दिया या फिर मुश्किल परिस्थितियों की वजह से उन्हें पहले प्राप्त नहीं कर पाए।
यहां पर हम कुछ आसन, प्राणायाम और मुद्राओं की चर्चा करेंगे जिनका अभ्यास करके आप अपने आत्मविश्वास को फिर से हासिल कर सकते हैं बल्कि पहले से भी अधिक मजबूत होकर उन चुनौतियों पर विजय हासिल कर सकते हैं जो पहले आपको बहुत ही मुश्किल लगती रही हैं। तो आइए सबसे पहले आसनों से शुरूआत करते हैं।

शुरुआत कैसे करें?
सुबह के समय शौच आदि कार्यों से निवृत्त होकर योगाभ्यास के लिए तैयार हो जाएं। शुरुआत सूक्ष्म व्यायाम, एक ही स्थान पर रनिंग, जॉगिंग और हल्की-फुल्की स्ट्रेचिंग से करें ताकि शरीर आसनों के लिए तैयार हो जाए। इसके बाद किसी योग्य योग प्रशिक्षक के निर्देशन में इन योग अभ्यासों को प्रतिदिन करें.
1-सूर्य नमस्कार
2-ताड़ासन
3-वृक्षासन
4-वीरभद्रासन
5-उत्कटासन
6-सिंहासन
7-भुजंगासन
इन आसनों के अलावा रोजाना कुछ प्राणायामों का भी अभ्यास करना होगा। जैसे कपालभाति, वैसे तो कपालभाति एक शरीर शोधन क्रिया है और इसका स्थान हठयोग के षटकर्मों में है लेकिन अक्सर आजकल इसे प्राणायाम बता दिया जाता है। हम इस बहस में पड़ने की बजाय इसका फायदा लेने पर केंद्रित होंगे और इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करेंगे.
कपालभाति के बाद अनुलोम विलोम का अभ्यास करें और इनके बाद प्राणायाम-भ्रस्तिका, भ्रामरी,उज्जाई को अपनी दिनचर्या में शामिल करें. प्राणायाम के बाद रोजाना 8 से 10 मिनट का ध्यान भी करेंगे तो आपको अधिक लाभ होगा।
ध्यान के लिए सामान्य श्वास-प्रश्वास करते हुए मन को स्वतंत्र छोड़ दें, वह जहां जाना चाहे जाने दें, इसके बाद उसे किसी एक विषय पर केंद्रित होनें दें, सांसों पर ध्यान लगाएं और सामान्य श्वास-प्रश्वास करते रहें।
योगा किट लेना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करें
Disclaimer: इस आर्टिकल की विषयवस्तु सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। इनके प्रयोग से पहले हमेशा अपने चिकित्सक या विशेषज्ञ से परामर्श करें.

