Mardaani 3 Rani Mukarjee

Mardaani3: दूसरे वीक के वर्किंग डेज में भी शानदार, फ्रैंचाइज़ी की सबसे बड़ी फिल्म बनने की ओर

रानी मुखर्जी की फिल्म Mardaani 3 ने रिलीज़ के दूसरे वीकेंड में जो प्रदर्शन किया है, उसने न सिर्फ़ उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन किया बल्कि यह साफ़ संकेत भी दे दिया कि यह फिल्म मर्दानी फ्रैंचाइज़ी की सबसे बड़ी हिट बनने की मजबूत दावेदार है।

आमतौर पर कंटेंट-ड्रिवेन फिल्मों की रफ्तार दूसरे हफ्ते में धीमी पड़ जाती है, वहीं Mardaani 3 दूसरे सप्ताह में भी शानदार कलेक्शन कर रहा है और यही इसे खास बनाता है। कामकाजी दिनों में भी इसका कलेक्शन इंप्रेसिव है। दूसरे वीक में 11वें दिन यानी सोमवार को इस फिल्म मर्दानी 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1.25 करोड़ के लगभग रहा। आज 12वें दिन भी इसका कलेक्शन इसी के आसपास रहने की संभावना है।

वीकेंड 2 में ऐतिहासिक उछाल

मर्दानी फ्रेंचाइजी की सभी तीनों फिल्मों की तुलना करते हुए इनके दूसरे वीकेंड के आंकड़े देखें तो तस्वीर बिल्कुल साफ़ है:

•             Mardaani – ₹ 5.25 करोड़

•             Mardaani 2 – ₹ 5.65 करोड़

•             #Mardaani3 – ₹ 10.55 करोड़

यानी Mardaani 3 ने अपने दोनों पिछले भागों के Weekend 2 कलेक्शन से लगभग दोगुना कलेक्शन कर लिया है। यह आंकड़ा अपने आप में बताता है कि फिल्म को सिर्फ़ ओपनिंग नहीं, बल्कि sustained audience support मिल रहा है।

11 दिनों में बड़ी उपलब्धि

एक और अहम मील का पत्थर:

Mardaani 3 ने महज़ 10 दिनों में Mardaani (₹ 35.85 करोड़) का lifetime business पार कर लिया है।

दूसरे हफ्ते के तीन दिनों का ब्रेक-अप:

•             Friday: ₹ 2.15 करोड़

•             Saturday: ₹ 3.85 करोड़

•             Sunday: ₹ 4.55 करोड़

➡ Week 2 Total: ₹ 37.10 करोड़ (India Nett)

यह ट्रेंड साफ़ दिखाता है कि फिल्म का ग्राफ ऊपर जा रहा है। क्या #Mardaani3, #Mardaani2 को पछाड़ेगी? अब सबसे बड़ा सवाल यही है —क्या Mardaani 3 फ्रैंचाइज़ी की अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनेगी? मौजूदा संकेतों के आधार पर जवाब है हाँ, पूरी संभावना है।

•             Word of mouth लगातार मजबूत

•             दूसरे वीकेंड में growth

•             कंटेंट-ड्रिवन फिल्म होने के बावजूद mass acceptance

•             Female-led franchise के लिए rare box office consistency

अगर यही रफ्तार बनी रही, तो Mardaani 3 का lifetime total, Mardaani 2 को पार करना केवल समय की बात लगती है। Mardaani 3 सिर्फ़ एक सफल सीक्वल नहीं है, बल्कि यह उदाहरण है कि जब कंटेंट, परफॉर्मेंस और सोशल रिलेवेंस साथ आते हैं, तो बॉक्स ऑफिस खुद रास्ता बना लेता है। दूसरे वीकेंड में मिली यह बढ़त फिल्म को comfortable zone में ले आई है — और अब यह फ्रैंचाइज़ी की सबसे बड़ी फिल्म बनने की ओर मज़बूती से बढ़ रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *