भोजपुरी कॉमेडी के सुपरस्टार मिंटुआ भोजपुरी और उनके कॉमेडी वीडियोज में उनकी वाइफ का रोल निभाने वाली सोनाली सिंह राजपूत के भोजपुरी गानों को भी खूब पसंद किया जा रहा है।
मिंटुआ और सोनाली सिंह राजपूत की जोड़ी के हाल में दो वीडियो सॉन्ग आए हैं। एक अभी करीब 3 सप्ताह पहले ही रिलीज हुआ जिसके बोल थे-काहे तू रोआवेला.. और इससे पहले रिलीज हुए गाने के बोल थे- रूसेलु काहे छने-छने.
इन दोनों ही गानों को यूट्यूब पर रिलीज किया गया और भोजपुरी लवर्स ने इन गानों को भी मिंटुआ के वीडियो की तरह ही भरपूर प्यार दिया. तीन सप्ताह पहले रिलीज वीडियो सॉन्ग काहे तू रोआवेला..को 6 लाख से धिक व्यूज मिल चुके हैं, इस गाने को प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है।
वहीं दो महीने पहले रिलीज हुए रूसेलु काहे छने-छने वीडियो सॉन्ग को 16 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को सुगम सिंह और प्रियंका सिंह ने मिल कर गाया है।
मिंटुआ और सोनाली अपने भोजपुरी गानों में भी साफ-सुथरे बोल पर फोकस रखते हैं यानी उनके गाने अश्लीलता या दोअर्थी बोल से कोसों दूर होते हैं और पूरे परिवार के साथ सुने जा सकते हैं। जिस तरह से मिंटुआ अपने कॉमेडी वीडियो को अश्लीलता से बचाए हुए हैं वैसे ही वह भोजपुरी गानों में भी साफ-सुथरे बोल और रिश्तों की मिठास को घोलने का प्रयास करते हैं।
मिंटुआ और सोनाली के यह दोनों गाने Gayan Records यूट्यूब चैनल पर रिलीज किए गए हैं। आप इन गानों को वहां जाकर देख और सुन सकते हैं।

