भोजपुरी कॉमेडी में अपनी पहचान बना चुके मिंटुआ और सोनाली सिंह राजपूत की जोड़ी को आज कौन नहीं जानता. सिर्फ सोशल मीडिया के सहारे इन दोनों कलाकारों ने भोजपुरी भाषी जनता के बीच अपनी मजबूत पहुंचान बना ली है। इस जोड़ी के कॉमेडी वीडियोज के अलावा अब तक कई भोजपुरी गाने भी रिलीज हो चुके हैं।
फिलहाल हम बात कर रहे हैं यह कि सोनाली सिंह राजपूत को शिकायत हो गई है कि ‘सईंया हमार नखरा उठावेंल ना’. जी हां सोनाली अपने ऑनस्क्रीन हसबैंड मिंटुआ यानी प्रणय के लिए कह रही हैं यह बात. तो चलिए आपको बता देते हैं कि मिंटुआ और सोनाली का एक और गाना शूट हो रहा है और शूटिंग लोकेशन से सोनाली ने कुछ तस्वीरें और वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है।

Photo Cortesy-Sonali Singh Rajpoot/FB Account
इन तस्वीरों में सोनाली और मिंटुआ दोनों दिख रहे हैं और साथ ही काफी सारी विदेशी कलाकार भी दिखाई दे रही हैं। यानी मिंटुआ और सोनाली अच्छे खासे बजट के साथ इस गाने को शूट करा रहे हैं।
मिंटुआ के इस गाने की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है लेकिन यह गाना काफी खूबसूरपत बना जान पड़ता है। सोनाली अपने फ्रेश लुक में इसमें काफी अट्रैक्टिव दिख रही हैं। उम्मीद है कि पोस्ट प्रोडक्शन वर्क के बाद जल्दी ही यह गाना आपको देखने को मिल जाएगा.

