The Vvaan Movie Box Office Collection Day 1-सिद्धार्थ मल्होत्रा की द वन मूवी ने पहले दिन किया शानदार कलेक्शन

भारतीय पौराणिक कथाओं और मान्यताओं पर आधारित सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म ‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी ओपनिंग ली है। फिल्म में ‘वन देवी मंदिर’ का रहस्य और छठ मईया की महिमा को दिखाया गया है। इस फिल्म को एकता कपूर ने बनाया है.

द वन ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले दिन 8.12 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म द वन ने पहले दिन उम्मीद से बढ़ कर प्रदर्शन किया है। सिंगल स्क्रीन थियेटर्स में यह फिल्म काफी अच्छा कर रही है। द वन ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में सिद्धार्थ मल्होत्रा की पिछली तीन फिल्मों परम सुंदर, योद्धा और थैंक गॉड से बेहतर साबित हुई है.

बॉक्स ऑफिस पर आज दूसरे दिन इसका कलेक्शन 12 से 15 करोड़ के आसपास रहने का अनुमान है क्योंकि आज काफी जगह छुट्टी है और वीकेंड्स में लोग फिल्म देखने का मूड ज्यादा बनाते ही हैं. सबकी निगाहें द वन के फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन पर भी लगी हैं, देखना है कि क्या यह 50 करोड़ का आंकड़ा भी छू लेती है या नहीं.

द वन में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ तमन्ना लीड रोल में हैं वहीं अनूप सोनी, श्वेता तिवारी, सुनील ग्रोवर और मनीष पॉल अन्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण एकता कपूर ने किया है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *