Snake Prank Mathura

रेलवे स्टेशन पर सांप लेकर चलने का प्रैंक इंफ्लुएंसर को पड़ा भारी, आरपीएफ ने दर्ज किया केस

किसी को हंसाने के लिए हल्का-फुल्का प्रैंक नजरअंदाज किया जा सकता है लेकिन जब वह प्रैंक दहशत फैलाने लगे और बड़े-बुजुर्गों, महिलाओं-बच्चों के लिए खतरनाक बन जाए तो यह सही नहीं है। घटना मथुरा की बताई जा रही है, यहां रेलवे स्टेशन पर नकली सांप लेकर घूमने वाले और डरते-गिरते पड़ते लोगों का वीडियो बनाने वाले प्रैंकबाज राकेश कुमार जिसकी यूजर आइडी prishu_Superstar नाम से है, पर रेलवे प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है।

राकेश कुमार नाम के इस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा था जिसमें वह एक नकली सांप को धागे से बांध कर रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म पर बेधड़क जा रहा होता है। पीछे से उसका साथी इस वीडियो को रिकॉर्ड कर रहा होता है।

https://www.facebook.com/share/r/1ArjPCYwuw

रेलवे स्टेशन पर सांप को देखकर खड़े यात्री डरते दिखाई देते हैं, कुछ तो डर के मारे गिर भी पड़ते हैं। इसके बावजूद इस इंफ्लुएंसर पर कोई फर्क नहीं पड़ता दिखाई देता। उसे तो मजा आता है और यह कॉमेडी के नाम पर इन वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पोस्ट करता है।

सोशल मीडिया पर इसके फेसबुक पेज ऐसे और भी कई वीडियो हैं जिसमें वह इसी तरह से धागे से बंधा नकली सांप लेकर सड़कों पर घूमता दिखाई देता है। कई महिलाएं, लड़कियां और बुजुर्ग अचानक सांप को देख कर बुरी तरह से डरे हुए दिखाई देते हैं, लेकिन इस इंफ्लुएंसर को इससे कोई फर्क पड़ता दिखाई नहीं देता, उसे तो बस अधिक से अधिक व्यूज बटोरने हैं जिसके लिए वह लोगों के इमोशंस से खेलने से भी बाज नहीं आता.

https://www.facebook.com/share/r/18SeLpawhw

इसके ऐसी हरकत से अचानक चौंकने से बुजुर्ग गिरकर घायल हो सकते हैं, महिलाओं-बच्चियों को गिरने से चोट लग सकती है। खुद इसके वीडियो पर लोगों के बहुत सारे कमेंट हैं जिसमें वो कहते हैं कि ऐसा प्रैंक नहीं करना चाहिए, लेकिन यह फिर भी नहीं माना है.

बहरहाल इस बार इसे मथुरा रेलवे स्टेशन पर यह प्रैंक करना भारी पड़ गया। रेलवे के कुछ अधिकारियों तक यह वीडियो पहुंचा तो उन्होंने आरपीएफ को इसका संज्ञान लेने को कहा। पहले रेलवे सेवा ने आगरा डीआरएम को इस पर एक्शन लेने को कहा। डीआरएम ने आगरा आरपीएफ को और आगरा आरपीएफ ने मथुरा आरपीएफ को संझान लेने को कहा. इसके बाद आगरा आरपीएफ ने बताया कि इस मामले में रेलवे एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *